शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने शुक्रवार को प्लास्टिक कचरे से पक्की की गई टूटू से जुब्बड़-हट्टी के मध्य एक किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया तथा इसके निर्माण पर संतुष्टि व्यक्त की। उत्तर भारत में इस तरह का यह पहला प्रयोग है।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक लोक निर्माण वृत्त को 'मिक्सिंग शैडर' प्रदान किया जाएगा ताकि सड़क पक्का करने के कार्य में प्लास्टिक कचरे का समुचित प्रयोग किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस पूरी सड़क को प्लास्टिक कचरे से पक्का किया जाएगा। इससे न केवल 15 प्रतिशत तारकोल बचाया जा सकेगा, बल्कि पर्यावरण के संरक्षण में भी इस तरह की कार्यप्रणाली सहायक सिद्घ होगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का ऐसा प्रथम राज्य है, जो प्लास्टिक व उससे मिलते-जुलते कचरे से सड़कों को पक्का कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधि से प्रति किलोमीटर लगभग दो लाख रुपए की बचत होगी।

No comments:
Post a Comment